मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने चुनार तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एक-एक फरियादियों की समस्या सुनी। इस दौरान कुल 93 मामले सामने आए। मौके पर एक मामले का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को ससमय निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कनवही गांव के विश्वनाथ और रामसिंह ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि पुत्रियों का विवाह एक और सात मई को निर्धारित है, जिसके लिए उन्हें घरेलू गैस सिलेंडरों की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- तहसील दिवस में बिना बुकिंग के गैस डिलीवरी का छाया मुद्दा उन्होंने जिलाधिकारी से विवाह से पूर्व उन्हें आठ गैस सिलेंडर दिलवाने की गुहार लगाई, ता...