गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सिलेंडर नहीं मिलने की समस्याएं भी पहुंचीं। जिलाधिकारी दीपक मीणा के समक्ष पहुंचे एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने सिलेंडर नहीं मिलने की बात कही तो उन्होंने तत्काल सिलेंडर दिलवाने का निर्देश दिया। इसी मौके पर एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि बेटी की शादी है, सिलेंडर समय से नहीं मिलेगा तो दिक्कत बढ़ जाएगी। उनकी बात सुनकर जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द सिलेंडर उपलब्ध करा दें। इस मौके पर दो लेखपालों की संपत्ति आय से अधिक होने की शिकायत की गई, जिसमें जांच की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- डीएम साहब! बैटी की शादी के लिए आठ रसोई गैस सिलेंडर दिलाएं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों की सुनवाई करके तत्काल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.