अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से व्यवसायिक गतिविधियां रुकने के साथ शादी समारोह व अन्य आयोजनों में मेहमानों के बनने वाले खाने, नाश्ते पर संकट के बादल खड़े हो गए हैं। बड़ी संख्या में 14 मार्च तक शादियां व रिशेप्शन के कार्यक्रम बैंक्वेट हालों में बुक हैं। बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों ने डीएम से कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद होने से महानगर में व्यवसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। हलवाई, कैटर, होटल, रेस्टोरेंट, ढलाई वाले परेशान हैं। खास तौर से वह कैटर व हलवाई परेशान हैं, जिन्होंने शादियों की बुकिंग ली है। एक...