प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज। बेटियों में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चार अफसरों को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया। इसमें डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ प्रयागराज हर्षिका सिंह, सीडीओ कौशाम्बी विनोद राम त्रिपाठी और डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव शामिल रहे। चारों अफसरों ने टीकाकरण के लिए भरपूर सहयोग दिया। इसीलिए राज्यपाल ने उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए 3535 बेटियों का टीकाकरण कराया गया। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण में बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...