मथुरा, अप्रैल 5 -- आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील छाता के ग्राम चौमुंहा व पसौली तथा तहसील सदर के ग्राम देवी आटस पहुंचकर किसानों की फसलों के नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर वास्तविक स्थिति देखी और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी दर्द भरी दांस्तान सुनीं। किसानों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरी पारदर्शिता के साथ हो, ताकि किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.