वाराणसी, जून 30 -- वाराणसी, हिटी। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। कहा कि जहां जरूरी हो, वहां कार्रवाई अवश्य करें। यदि बिलिंग और मीटर रीडिंग या कोई अन्य समस्या हो रही हो तो समाधान भी होना चाहिए। जेई, एई, एसडीओ और एक्सईएन को चेताया कि आपूर्ति में 15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जनपद में डिविजनवार एवं फीडरवार लाइन लॉस में कमी लाने और सुधारात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया। अधिकारियों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम लाइन लॉस की फीडरवार जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में अब तक की कार्रवाई के साथ ही लाइन लॉस के कारण सहित 15 दिनों में रिपोर्ट तलब की है। लाइनलॉस के कारणों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई का निर्देश भी दिया है। फीडर...