वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। डीएम सत्येंद्र कुमार की मौजूदगी में शनिवार शाम सीपी मोहित अग्रवाल के कैंप कार्यालय में सराफा कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें कारोबार से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। अफवाहों से बचने की अपील की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रहित में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने पर सहमति बनी। सुरक्षा व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव और जीएसटी संबंधी मुद्दों पर भी मंथन हुआ। सीपी ने स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली। मातहतों को उनके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि कारोबारी प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक फोन कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सोने-चांदी की बुलियन खरीद-बिक्री को हतोत्साहित करें: डीएम पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे व्यापारियों के प्रति संवेदनशील रहे...