आगरा, फरवरी 23 -- सहावर तहसील में कार्यरत लेखपाल के स्थानान्तरण आदेश जारी होने के बाद भी चार्ज नहीं छोड़ना और तहसीलदार सहावर के न्यायालय में दाखिल-खारिज की पत्रावलियों में स्पष्ट एवं संतोषजनक आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करना भारी पड़ गया है। डीएम ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए सख्त कार्यवाही कर डाली। तत्काल प्रभाव से लेखपाल को निलंबन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, जनपद की सहावर तहसील में कार्यरत लेखपाल विपिन निमेश की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिस पर डीएम प्रणय सिंह ने लेखपाल के बारे में पता लगवाया। शिकायतें सही पाए जाने पर लेखपाल का स्थानांतरण कर दिया गया, लेकिन लेखपाल विपिन निमेश ने चार्ज नहीं छोड़ा। इसके अलावा विपिन निमेश ने तहसीलदार सहावर के न्यायालय में दाखिल-खारिज की पत्रावलियों में स्पष्ट एवं संतोषजनक आख्या रिपोर्ट प्...