मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- डीएम उमेश मिश्र एवं एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को चेक करने के साथ ही बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी ली। डीएम एवं एसपी सिटी ने पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की । जिला कारागार अधीक्षक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.