उरई, मार्च 23 -- माधौगढ़। डीएम व एसपी ने मींगनी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में बंद गोवंशों को गुड़-चोकर खिलाया। डीएम ने गोशाला में रखा भूसा, हरा चारे की जानकारी प्रभारी तेज सिंह से ली। डीएम ने गोवंशों को धूप से बचाव करने के निर्देश दिए। गोशाला प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि गोशाला में 121 गोबंश संरक्षित है, जिनके देखभाल के लिए पांच केयर टेकर लगाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...