सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने गुवार को पेट्रोलपंपों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पंप संचालकों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने शहर के भारत पेट्रोल व इंडियन पेट्रोल पम्प मधुकरपुर का निरीक्षण कर पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने व ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को नो हेलमेट, नो फ्यूल का पालन कराने का निर्देश दिया। परिसर में लगे कैमरों की दशा ठीक रखने को कहा। पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति को भी परखा गया। डुमरियागंज कस्बा में भी पेटोल पंपों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...