फतेहपुर, अप्रैल 22 -- फतेहपुर। आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल को प्रस्तावित होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएं। सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके। यह भी पढ़ें- डीएम-एसपी ने किया होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरी...