लखीसराय, मार्च 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। डीएम और एसपी ने सोमवार की देर शाम को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान डीडीसी, एसडीपीओ, एसडीएम आदि अधिकारियों के साथ स्थानीय बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप, सीओ स्वतंत्र कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक रविंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रोहित कुमार, रंजीत कुमार, एसआई मो. आलम आदि थे। लोगों को शान्ति पूर्वक होली मनाने के लिए कहा गया। इसके पहले सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के बाजार के एनएच 80 पर फ्लैग मार्च किया था। फ्लैग मार्च के दौरान होली को लेकर जारी नियमों की भी जानकारी दी जाती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...