दरभंगा, फरवरी 6 -- कुशेश्वरस्थान। प्रखंड के हरिनगर गांव में गत 31 फरवरी को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना की जानकारी लेने गुरुवार को डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी गांव पहुंचे। उन्होंने एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी से घटना के कारणों की जानकारी ली। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने दोनों पक्षों के पीड़ितों से पूछताछ की। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। डीएम श्री कुमार ने कहा कि पीड़ित लोगों को एससी-एसटी के तहत मिलने वाली सभी सरकारी सहायता दी जाएगी। मौके पर एसडीओ शशांक राज, इंस्पेक्टर महफूज आलम, बीडीओ ललन कुमार चौधरी, थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद सहित कई अन्य अधिकारी थे। उधर, इस मामले को लेकर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय धरिश्याम के परिसर में एसडीओ शशांक राज व एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की ...