दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने जिले के लोगों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही लोगों से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील। उन्होंने कहा कि सभी लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी की भावना आहत न हो। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। कहा कि असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। रामनवमी जुलूस के चलते आज बाधित रहेगी बिजलीदरभंगा। रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को शहर में जुलूस और अखाड़ा निकलने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अधिकतर जगहों पर शाम चार से रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।ये जानकारी गुरुवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता ...