बांदा, फरवरी 3 -- बांदा । संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ ने मांग न मानने पर जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार शुरू कर दिया है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने कहा कि पांच फरवरी तक मांग पूरी नहीं होती तो छह फरवरी को अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला ने जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी को पुन: स्मरण पत्र दिया है। कहा कि अधिवक्ता संघ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति हाल का निर्माण करा रहा है। पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से स्थल में बने जीर्णशीर्ण शौचालय के स्थान पर हाल के लिए उक्त जमीन देने का अनुरोध किया था। इस पर आज तक कुछ नहीं हुआ। इससे अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने एक राय से मंगलवार व बुधवार को जिलाधिकारी न्यायालय, अपर जिलाधिकारी न्यायालय के बहिष्कार की घोष...