देहरादून, फरवरी 3 -- हरिद्वार। हरिद्वार में ई-रिक्शाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रिक्शाओं के लिए रूट डिसाइड किए गए हैं। साथ ही रिक्शा और रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन कर एक क्यूआर कोड भी दिया जा रहा है। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ ऑफिस में डीएम ने ई-रिक्शाओं पर क्यूआर कोड लगाने के अभियान की शुरुआत की। इस क्यूआर कोड के जरिए रिक्शा और ड्राइवर की पूरी इनफार्मेशन मिल सकेगी। जिससे उसके निर्धारित रूट का पता चलेगा और नियमों के उल्लंघन को भी रोका जा सकेगा। एआरटीओ के मुताबिक हरिद्वार शहरी क्षेत्र में 12 हज़ार से ज्यादा ई रिक्शा दौड़ रही हैं। उन्हें नियंत्रित करने और जाम की समस्या को खत्म करने के लिए रूट निर्धारित किए गए हैं। हर ई रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चल चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...