इटावा औरैया, जून 28 -- बसरेहर , संवाददाता। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि जैविक व प्राकृतिक खेती काफी उपयोगी है। किसान अपनी कृषि भूमि के कुछ हिस्से पर प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। इसके बेहतर नतीजे आएंगे। इसके बाद प्राकृतिक खेती का क्षेत्र बढ़ाएं। बसरेहर विकास खंड की ग्राम पंचायत परौली रमायन गोशाला में चयनित किसानों को घनजीवामृत वितरण कार्यक्रम में डीएम ने इस प्राकृतिक खेती के बारे में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर को दिखाया और इससे प्रेरणा लेने के लिए कहा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक अनुज कुमार मिश्रा से कहा कि अखबार हिन्दुस्तान में एक किसान की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। यह खबर किसानों को पढ़ाना है इसलिए मोबाइल से मैसेज कर सभी किसानों तक इस खबर को पहुंचाएं। डीएम ने कहा कि प्र...