एटा, जून 2 -- अचानक से सीएमओ कार्यालय में डीएम अरविंद सिंह सीडीओ के साथ निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। दवा खरीद वाली पटल पर फाइल में सबकुछ सही न होने की आशंका पर फाइल को जब्त कर लिया। वहीं डिकॉय योजना की जांच में भी सही नहीं मिला। इन मामलों की जांच की जिम्मेदारी डीएसटीओ दी। मंगलवार की दोपहर को सीएमओ कार्यालय में पहुंचे डीएम ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत संचालित डिकॉय योजना समीक्षा की। रजिस्टर में कई वर्षों से इस योजना के तहत कोई भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमित निरीक्षण एवं सघन प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- डीएम पहुंचे सीएमओ कार्यालय, दवा खरीद की फाइलों को किया जब्त, जांच डीएसटीओ को जनपद के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कन्या भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी गतिविधियां संचालित न हो...