धनबाद, मई 18 -- छठी जिला योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में डीएम पब्लिक स्कूल और होली मदर अकादमी ने चैंपियन होने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में स्कूल और क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को एक रिसोर्ट में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधा सहाय ने किया। उन्होंने ने कहा कि आज पूरे विश्व में योग के माध्यम से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। आज इस व्यस्त जीवनशैली में सभी को समय निकाल कर योग करना चाहिए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य योगासन स्पोर्ट्स के मुख्य सलाहकार विपिन कुमार पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। सब जूनियर वर्ग में डीएम पब्लिक स्कूल, जूनियर वर्ग में होली मदर एकेडमी, सीनियर ए वर्ग में भारती योगा एंड एक्टिविटी, सीनियर बी वर्ग में रविदास योग सेंटर, सीनियर सी वर्ग में अनंत शक्ति योगा फिटनेस सें...