हापुड़, जनवरी 24 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने उत्तर प्रदेश के इतिहास, उसकी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थानों के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी 2018 से मनाना शुरू किया गया था। विद्यालय में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें उत्तर प्रदेश की झांकी, उत्तर प्रदेश की वेशभूषा, उत्तर प्रदेश के खानपान के संबंध में नृत्य नाटिका के द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संयोजन शालिनी त्यागी, रितु त्यागी राखी शर्मा और पूजा त्यागी के द्वारा किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी बच्चों को उत्तर प्रदेश के इतिहास के बारें में जानकारी दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, डायर...