हापुड़, मई 20 -- डीएम पब्लिक स्कूल परिवार के सभी सदस्यों ने भीषण गर्मी से राहगिरों को राहत देने को स्कूल के बाहर ठंडा और मीठा शरबत पिलाया। इस कार्य में विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के स्काउट और गाइड छात्राओं ने भी भाग लिया। भारत स्काउट गाइड संस्था मेरठ के आह्वान पर स्काउट मास्टर यतीन कुमार और गाइड कैप्टन सरिता त्यागी के नेतृत्व में विद्यालय की स्काउट और गाइड टीम ने पुण्य का कार्य करते हुए सभी को मीठा जल पिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी, चेयरमैन जितेंद्र सिंह, डायरेक्टर आशा चौधरी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित किया शरबत यह भी पढ़ें- बोकारो स्टेशन पर एक माह तक नि:शुल्क पेयजल सेवा यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह में राहगीरों को पिलाया शरबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...