डीएम पद से हटते ही IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफे का मूड बना लिया था, तब भी छलका था दर्द, क्या बोले करीबी?
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यूपी के कई जिलों में जिलाधिकारी (डीएम) रहीं आईएसएस दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की है। इसमें इस्तीफे का कोई कारण तो नहीं बताया है लेकिन कई तरह की चर्चाएं हैं। उन्हें डीएम पद से हटाने के बाद राजस्व विभाग में तैनाती दी गई थी। कहा जा रहा है कि डीएम पद से हटने के बाद से ही वह इस्तीफे की तैयारी में लगी थीं। देवरिया डीएम के पद से उन्हें मई के पहले हफ्ते में हटाया था। यहां से हटने के बाद से ही वह खुश नहीं थीं। उनका यह दर्द मई में ही सोशल मीडिया पर छलका था। हालांकि तब कोई नहीं समझ सका था कि वह आईएएस से इस्तीफा देने तक का फैसला लेने वाली हैं। उनके करीबियों का कहना है कि दिव्या कारपोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा में इसल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.