पटना, मार्च 30 -- सबका सम्मान जीवन आसान के तहत सोमवार को डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आम जनता से मिलकर उनकी शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 47 समस्याओं-शिकायतों का तत्काल समाधान भी कराया। समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित बैठक में डीएम के समक्ष 47 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएम ने सबसे मुलाकात कर उनकी शिकायतों को सुना। जिन शिकायतों का तत्काल समाधान हो सकता था, उसके लिए उन्होंने फोन कर अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई के निर्देश भी दिए।डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के अलग-अलग कार्यालयों में उनसे मुलाकात की जा रही है। उनकी शिकायतों को सुनकर समाधान भी किया गया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह के दो...