डीएम ने 30 मामलों की सुनी समस्या, आवेदनों पर की सुनवाई
भागलपुर, मई 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई हुई। सुनवाई की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.