मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। कपरपुरा रेलवे गुमटी बंद किए जाने से आमलोगों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सोमवार को कांटी विधायक अजीत कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम सुब्रत कुमार सेन से मिला। लोगों ने उन्हें कठिनाई से अवगत कराया, जिसके बाद डीएम ने एसडीओ पश्चिमी से स्थल निरीक्षण कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि गुमटी बंद होने से प्रभावित इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों को अस्पताल, कचहरी व बाजार आने में दिक्कत होगी। कृषि कार्य, शादी-विवाह तक प्रभावित होंगे। वैकल्पिक व्यवस्था व पूर्व सूचना दिए बिना गुमटी को मध्य रात्रि में बंद किए जाने की कार्रवाई पर असंतोष जताया। प्रतिनिधिमंडल में अनिल शाही, बुद्धन शाही, कृष्ण मोहन ठाकुर, तरुण दत्त राय, मुनम कुमार शाही, पूर्व मुखिया ...