गया, फरवरी 13 -- डीएम ने 200 लोगों की शिकायतें सुनीं गया जी, प्रधान संवाददाता गया के डीएम ने कलेक्ट्रेट में करीब 200 लोगों की समसयाएं सुनीं। उनके समाधान की दिशा में निर्देश दिए। सबका सम्मान जीवन आसान के तहत दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने का निर्देश राज्य सरकार की तरफ से मिला है। डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशों और उद्देश्यों को सुदृढ़ करने के लिए समय-समय पर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल और जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...