बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। सोमवार को डीएम शशांक त्रिपाठी ने विशेष अभियान दिवस के अवसरों पर 150 से अधिक नए मतदाताओं के परिवर्धन (फॉर्म 06) भरवाने वाले विधानसभा कुर्सी के 01, रामनगर के 01, बाराबंकी के 09, जैदपुर के 03, दरियाबाद के 04 व हैदरगढ़ के 02 बीएलओ सहित कुल 20 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। डीएम ने बीएलओ से आह्वान किया कि वे जिस निष्ठा, जिम्मेदारी और दक्षता के साथ कार्य कर रहे हैं, उसी भावना से आगे भी कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.