नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण जिला के जिलाधिकारी कार्यालय ने बुधवार को गांव सैय्यूरपुर में लगभग 15 बीघा अधिग्रहित भूमि से अतिक्रमण हटाया। लंबे समय से कब्जे के कारण प्रशासनिक बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं। कार्रवाई में पुलिस और संबंधित विभागों की मौजूदगी सुनिश्चित की गई। डीएम कार्यालय ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न बताया और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं दी। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को विधिवत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सौंपा गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले की सभी अधिग्रहित सरकारी भूमि को सख्ती से कब्जामुक्त कराया जाएगा और उसका उपयोग नियमानुसार सुनिश्चित किया जाएगा। यह कदम सरकारी संपत्ति के संरक्षण और नियोजित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...