चम्पावत, मई 5 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बारिश के बीच स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण कर सड़क सुधारीकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों का पालन करने और गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने विशेष रूप से बारिश में यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए आवाजाही सुचारु रखने को कहा। साथ ही, उन्होंने हिल साइड में बेंचिंग और डाउन साइड में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...