सीवान, मई 25 -- सिसवन, एक संवाददाता। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने रविवार को सिसवन प्रखंड के रामगढ़ गांव स्थित दाहा नदी के जर्जर स्लुइस गेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी में बड़े पैमाने पर फैली जलकुंभी की स्थिति का भी जायजा लिया।

ग्रामीणों की समस्याएँ डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नदी की साफ-सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि रामगढ़ गांव का पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका है। यह जलकुंभी जमाव का कारण है। पुराने पुल को हटाने की मांग की। साथ ही नदी पर जर्जर गेट के निर्माण की भी मांग उठाई, ताकि जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके और बरसात के दिनों में किसानों एवं ग्रामीणों क...