विकासनगर, मई 4 -- पछुवादून, जौनसार बावर के सरकारी कार्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने सोमवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले सामने आने के साथ ही अन्य कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। डीएम सविन बंसल ने बताया कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय के निरीक्षण के दौरान साल 2018, 2024 और 2025 तक के मूल विलेख पत्र संदिग्ध स्थिति में पाए गए, जिन्हें तत्काल कब्जे में लेते हुए जब्त कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि विक्रय हेतु प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री किए जाने के मामले भी पाए गए हैं, जो कि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। जांच में धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क की चोरी से संबंधित 47 प्रकरण भी चिन्हित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन में...