सासाराम, अप्रैल 2 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने गुरूवार को छह लोगों की समस्याएं सुनीं। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिये गए। आवेदक मोती प्रसाद शाहपुर शिवसागर द्वारा बैंक से फर्जी तरीके से 30000 निकालने के संबंध में शिकायत पत्र दिया गया। सरोज कुमार गैर सरकारी चालक प्रखंड कार्यालय नोखा द्वारा गैर सरकारी चालक पद से हटाने के संबंध में आवेदन दिया गया। सुरेन्द्र बैठा गिरधरिया शिवसागर द्वारा भूमि बंदोबस्ती करने के संबंध में आवेदन दिया गया। सभी शिकायतों व आवेदनों को कार्रवाई के निर्देश के साथ संबंधित पदाधिकारियों को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...