बदायूं, दिसम्बर 21 -- बदायूं, संवाददाता। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है। इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। डीएम की मौजूदगी में भी सिर्फ चार शिकायती पत्र का ही निस्तारण हो सका है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम अवनीश कुमार राय ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 48 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 25, विद्युत की चार, ...