डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कार्रवाई के दिये निर्देश
सासाराम, मई 16 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने शनिवार को दैनिक जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आठ लोगों ने आवेदन दिया, जिन पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिये। जनता दरबार में दिनारा थाना क्षेत्र के इन्दौर पंचायत के देल्हुआं निवासी हंसराज सिंह ने जमाबंदी में नाम जोड़ने को लेकर आवेदन दिया। कल्याणपुर गांव की फूल कुमारी देवी ने गैस आपूर्ति में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज कराई। डेहरी अनुमंडल क्षेत्र की मना कुंवर ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया। इसके अलावे अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.