हरदोई, अप्रैल 2 -- हरदोई। जनपद में महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत 'हक की बात' कार्यक्रम हुआ। विवेकानंद सभागार में हुआ कार्यक्रम डीएम की उपस्थिति में हुआ। जिलाधिकारी अनुनय झा ने महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी...