कानपुर, दिसम्बर 13 -- स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था का खुलासा शनिवार को डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। दो माह से बंद पड़े कल्याणपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उपकेंद्र) पर डीएम ने हैरानी जताई। मंधना जाते समय अचानक पहुंचे डीएम ने सीएमओ डॉ हरिदत्त नेमी को बुलाया। डीएम ने सीएमओ से पूछा कि दो माह से बंद आरोग्य मंदिर के बारे में आपको अबतक कैसे जानकारी नहीं हुई। उन्होंने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल संचालन का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित सीएचओ पर कड़ी कार्रवाई करने को भी कहा। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिछले लगभग दो माह से बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पति का लगभग दो माह पूर्व निधन हो गया था। उसके बाद वह ड्यूटी पर नहीं आ रही हैं और यह केंद्र बंद पड़ा है। डीएम...