शामली, जून 4 -- डीएम आलोक यादव ने बुधवार को सीएचसी शामली का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएचसी शामली के निरीक्षण के दौरान डीएम आलोक यादव ने इमरजेंसी कक्ष, एक्स-रे रूम, ओपीडी, वैक्सीनेशन कक्ष, कंगारू मदर केयर यूनिट, नेत्र कक्ष, लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, हेल्थ एटीएम मशीन, शीत श्रृंखला कक्ष तथा शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर डीएम ने मरीजों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी ली। वहीं ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते हुए मरीजों के उपचार और फॉलो-अप व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- उपजिलाधिकारी ने सीएचसी माधौगढ़ का औच...