डीएम ने सिविल सेवा व नीट-जेईई के छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस और नीट-जेईई की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मोटिवेशनल क्लास का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं को अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन रणनीति के टिप्स दिए। उन्होंने पाठ्यक्रम की समझ, रिवीजन और मॉक टेस्ट के अभ्यास को उपयोगी बताया। उप जिलाधिकारी कृष्णकांत विश्वकर्मा ने चुनौतियों का धैर्य से सामना करने की सीख दी, जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने निःशुल्क कोचिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.