बलिया, मई 14 -- बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में बुधवार को समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं प्रोबेशन अधिकारी के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बैठक किया। उन्होंने योजना की धीमी प्रगति और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा समाज कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक संजय राय, कनिष्ठ लिपिक विकास पाठक समेत सात कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर बैठक कर सभी पेंशनरों का सत्यापन कराएं, जो लाभार्थी अपात्र हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम सूची से हटाने के साथ जो पात्र हैं और अब तक योजना से वंचित हैं, उन्हें तत्काल लाभान्वित करें। यह भी पढ़ें- सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों मे...