सासाराम, मार्च 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने मंगलवार को दैनिक साक्षात्कार के क्रम में सात आम नागरिकों से साक्षात्कार किया। आवेदक शीतल कुमारी ने आवेदन देकर कहा कि उनके पति प्रखंड कार्यालय बिक्रमगंज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनका तबादला कराने के लिए निवेदन पत्र दिया। जिसे निष्पादन के लिए प्रभारी पदाधिकारी जिला स्थापना शाखा को अग्रसारित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...