संभल, मार्च 13 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को मुरादाबाद-गवां-बुलंदशहर मार्ग के निर्माण, यूपीपीसीएल को खेतापुर में निर्माणाधीन आयुष चिकित्सालय का कार्य शीघ्र पूर्ण करने व माइल स्टोन तैयार करने को कहा गया। जूनियर हाईस्कूल सैंजनी में 31 दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं गांव आनंदपुर में ग्रामीण स्टेडियम व ओपन जिम, सद्भावना मंडप, बस स्टैंड व सारथी हॉल के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर रामानुज समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...