कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पडरौना। जिले में दो दिनों से पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपों पर भीड़ देखने को मिल रही है। लोग प्लास्टिक की बोतलों, गैलन व ड्रम में ईंधन भराने के लिए पहुंच रहे हैं। गैलन व ड्रम में ईंधन देने से मना करने पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रहीं हैं। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा यह कहा गया है कि जिले में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में पेट्रोल व डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की घबराहट या कृत्रिम संकट की स्थिति उत्पन्न न होने पाये और जमाखोरी व कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखते हुए अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की करें खरीदारी : डीएम उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.