सीतामढ़ी, फरवरी 22 -- सीतामढ़ी। पर्यावरण संरक्षण को कागज़ी नारों से निकालकर जमीन पर उतारने की मिसाल शनिवार को देखने को मिली, जब डीएम रिची पाण्डेय अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल ही निकल पड़े। यह सिर्फ एक पैदल मार्च नहीं, बल्कि वायु और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ एक सशक्त प्रतीकात्मक अभियान था। डीएम ने स्पष्ट कहा कि 'स्वस्थ पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। बदलाव की शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी।' उन्होंने बताया कि यदि हर अधिकारी और नागरिक सप्ताह में कम-से-कम एक दिन पैदल या साइकिल से कार्यालय आए तो प्रदूषण में कमी लाने की दिशा में यह छोटा प्रयास बड़ा परिणाम दे सकता है। मार्च के दौरान डीएम ने रास्ते भर आमलोगों और कर्मियों का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। प्रशासनिक प्रमुख को खुद पैदल चलते देख कई लोग प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.