आरा, मार्च 28 -- आरा, हमारे संवाददाता। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से ब्लॉक रोड स्थित इवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान इवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। बताया कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था एवं निगरानी प्रणाली की भी जांच की गई। इसे निरंतर सुचारू रखने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर दास सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...