डीएम ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल स्थित वेयर हाउस का बुधवार को डीएम अमृषा बैंस ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। साथ ही वेयरहाउस की सुरक्षा एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्ण सतर्कता बरतने तथा निर्धारित मानकों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उक्त त्रैमासिक निरीक्षण के अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.