संतकबीरनगर, दिसम्बर 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भीषण शीतलहरी एवं कड़ाके की ठंड के मद्देनजर जिले में किसान सेवा संस्थान से संचालित वृद्धाश्रम सियारा सांथा का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। बुजुर्गों का कुशल-क्षेम जाना। ठंड में बचाव के उपायों की जानकारी ली। ठंड से बचाव के दृष्टिगत कंबल व अन्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों व अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों सें वार्ता कर उनका हाल-चाल जानते हुए वृद्धाश्रम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्धाश्रम के संचालक को वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं सहित भोजन, नाश्ता व रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निर...