जौनपुर, अप्रैल 21 -- जौनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने अभियोजन वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) साक्षी कक्ष का उद्घाटन मंगलवार को किया और शिलापट्ट का अनावरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से न्यायिक कार्यवाही अधिक प्रभावी बनेगी। वीसी साक्षी कक्ष से साक्षियों की उपस्थिति आसान होगी और मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। उन्होंने बताया कि दूरदराज के साक्षियों को आवागमन से राहत मिलेगी और उनकी सुरक्षा तथा सुविधा भी सुनिश्चित होगी। यह पहल न्यायिक व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, संबंधित विभागों के अधिकारी और अभियोजन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाबत तैयारी की हुई समीक्षा यह भी पढ़ें- कलक्ट्...