मैनपुरी, फरवरी 20 -- मैनपुरी। मेगा ऋण-वितरण कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने 62 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत 45 लाख रुपये तथा अन्य योजनाओं के तहत 1010 लाख रुपये, कुल 1055 लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। डीएम ने बैंकर्स की पहल की सराहना करते हुए कहा कि वित्तीय संसाधनों के अभाव में व्यवसाय शुरू न कर पाने वाले युवाओं को इससे बड़ा अवसर मिला है। डीएम ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, नवाचार और परिश्रम की क्षमता है, समय पर ऋण मिलने से वे आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। बैंकिंग व्यवस्था का उद्देश्य पूंजीविहीन लोगों को सहयोग देना है, इसलिए पात्र लाभार्थियों को बिना अनावश्यक विलंब ऋण उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत जिले को 1700 लाभार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.