पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी विभागों को लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पटना मुख्यालय और वरीय अधिकारियों से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, न्यायालय से संबंधित मामलों, मानवाधिकार, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, सहयोग शिविरों में प्राप्त राशन कार्ड के आवेदनों तथा आरटीपीएस काउंटर पर लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि न्यायालय से जुड़े मामलों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विकास कार्यों में...